Homeछत्तीसगढ़कोरबा: जंगली हाथी के हमले में महिला की मृत्यु

कोरबा: जंगली हाथी के हमले में महिला की मृत्यु

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत हो गई है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोरबा वन मंडल के कुदमुरा वन क्षेत्र में हुए हमले में मरने वाली महिला की पहचान यादो बाई कंवर (50) के रूप में हुई है. अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह यादो बाई अपने पति वृक्ष राम कंवर के साथ गिरारी गांव जा रही थी, तभी उनका सामना जंगली हाथी से हो गया.

उन्होंने बताया कि हाथी ने जब पति-पत्नी पर हमला किया तब वृक्ष राम ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन यादो बाई नहीं भाग सकीं और हाथी ने उन्हें कुचल दिया. अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग को घटना की जानकारी मिलने के ब बाद घटनास्थल के लिए विभाग के दल को रवाना किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

कोरबा वन मंडल के अधिकारी अरविंद पीएम ने बताया कि जंगली हाथी देर रात क्षेत्र में घुसा था, जिसकी जानकारी विभाग को नहीं थी.
अधिकारी ने बताया कि यादो बाई के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि के रूप में 25 हजार रुपए दिए गए हैं, शेष 5.75 लाख रुपये सभी औपचारिकता पूरी होने के बाद दिए जाएंगे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments