Thursday, September 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़कोरबा: पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी

कोरबा: पत्नी की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक व्यक्ति ने कथित रूप से पत्नी की हत्या कर आत्महत्या कर ली. एक अन्य घटना में पुलिस ने चाची की हत्या के आरोप में भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यहां सिविल लाईन थाना क्षेत्र के छपरा भट्ठा मोहल्ले में सैयद सलीम (52) ने अपनी पत्नी आयशा बेगम (40) की धारदार हथियार से हत्या कर दी तथा बाद में घर के आंगन में फांसी लगाकर जान दे दी.  उन्होंने बताया कि पुलिस ने आज सुबह पति-पत्नी के शव बरामद किये.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बीती रात पति-पत्नी एक कमरे में तथा उनके दो बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे तथा पति ने पत्नी की हत्या कर दी और बाद में फांसी लगा ली. उनके अनुसार सुबह जब परिवार के सदस्यों को जानकारी मिली तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई.  उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामला दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या और आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर लेमरू थाना क्षेत्र के नकिया गांव में सरोज बाई मंझवार (40) की हत्या के आरोप में उसके भतीजे समार साय मंझवार (25) को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि सरोज बाई और समार साय की पत्नी के मध्य किसी बात को लेकर कहासुनी हुई तथा बाद में सरोज बाई ने समार साय की पत्नी की पिटाई कर दी.  उन्होंने बताया कि इससे नाराज समार साय ने अपनी चाची सरोज बाई पर लाठी से हमला कर दिया. इससे सरोज की मौके पर ही मौत हो गई पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया और और आरोपी की तलाश शुरू की गई.
उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने छिपने का प्रयास किया लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments