Homeछत्तीसगढ़कोरबा: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार तीन लाेगाें की माैत...

कोरबा: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार तीन लाेगाें की माैत…

कोरबा। बांगाे हाईवे पर मड़ई के पास तेजरफ्तार पिकअप की टक्कर से सामने बाइक में जा रहे बंजारी गांव के तीन लाेगाें की माैत हाे गई। बांगाे थाना अंतर्गत बंजारी गांव निवासी रामनारायण यादव साेमवार शाम 6 बजे अपनी बाइक में मड़ई बाजार जाने निकला था, जहां से सामान खरीदकर लाैटते समय उसकी बाइक पर उसका भांजा प्रमाेद कुमार धनुहार व ग्रामीण अमृत लाल रजक भी बैठ गए। हाईवे पर देर शाम 7.30 बजे उनकी बाइक मड़ई के यादव हाेटल के पास पहुंची थी।

इस दाैरान पीछे से आ रहे तेजरफ्तार पिकअप सीजी-10-बीएच-4830 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक काे टक्कर मार दिया। वे तीनाें बाइक समेत सड़क पर गिरे। रामनारायण के ऊपर पिकअप चढ़ जाने से उसकी माैत हाे गई। वहीं प्रमाेद व अमृतलाल की भी गंभीर चाेट लगने से माैके पर ही माैत हाे गई। घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम माैके पर पहुंची। तीनाें मृतक के शव काे लाकर पाेड़ी-उपराेड़ा अस्पताल के मरच्यूरी में रखवाया गया। मामले में बांगाे पुलिस ने आराेपी पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments