Saturday, September 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़कांकेर: शादी समारोह से लौट रहे युवक की नक्सलियों ने गोली मारकर...

कांकेर: शादी समारोह से लौट रहे युवक की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या की…

कांकेर: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से नक्सलियों के खिलाफ कई बड़े ऑपरेशन चलाकर उनका खात्मा किया जा रहा है। जवानों और नक्सलियों के बीच आए दिन हो रही मुठभेड़ में कई नक्सली अपनी जान गंवा रहे हैं। ऐसे में पुलिस द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रह अभियान से नक्सली बौखला गए हैं। नक्सली आए दिन किसी न किसी शर्मनाक घटना को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार नक्सलियों ने एक शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है।

दरअसल, केशकाल के धनोरा क्षेत्र के ग्राम तिमड़ी गांव में नक्सलियों ने एक ग्रामीण युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना एके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीण युवक एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। इस दौरान उसके घर के पास घात लगाया बैठे नक्सलियों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवक की बहन उसे लेकर अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है।

वहीं, दूसरी तरफ नारायणपुर में भी बीती शाम जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जवानों ने मुठभेड़ में 7 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए सभी सातों नक्सलयों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं दावा किया जा रहा है कि, इस मुठभेड़ में कई नक्सली गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। साथ ही इस मुठभेड़ में ३ जवान भी घायल हुए हैं। इस पूरी घटना की पुष्टि SP गौरव रॉय ने की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments