Thursday, September 24, 2026
Homeदेश विदेशझारखंड: रांची में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार लोग गिरफ्तार

झारखंड: रांची में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार लोग गिरफ्तार

रांची. झारखंड के रांची जिले में एक युवती से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. रांची जिले के तमाड़ इलाके में 30 सितंबर को 19 वर्षीय युवती से सात लोगों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया था. पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने सात अक्टूबर को तमाड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई और आठ अक्टूबर को उसकी मेडिकल जांच करायी गयी.

बुंडू के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) ओम प्रकाश ने बताया, “सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 10 आरोपियों की पहचान कर ली गई है. शनिवार को पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और दो नाबालिगों को भी हिरासत में ले लिया. सभी तमाड़ के रहने वाले हैं. पुलिस बाकी चार आरोपियों को पकड़ने के लिए कई जगहों पर छापेमारी कर रही है.” युवती ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके चचेरे भाई ने जानबूझकर उसे फंसाया, जिसके कारण यह घटना घटी.

तमाड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मोदी ने पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, घटना 30 सितंबर को हुई. उन्होंने बताया कि पीड़िता के चचेरे भाई ने उसे मरधान मोड़ स्थित दशहरा मेले में बुलाया था, जहां दो व्यक्ति आए और उनमें से एक ने उससे दुष्कर्म किया. अधिकारी ने बताया, “फिर वे लड़की को सोना टुंगरी रुगड़ी ले गए, जहां दो अन्य लोगों ने उससे दुष्कर्म किया. वहां से वे उसे बुंडू ले गए, जहां तीन अन्य लोगों ने उससे दुष्कर्म किया. बुंडू से उसे रांची ले जाया गया, जहां एक और व्यक्ति ने उससे दुष्कर्म किया. बाद में, वे उसे तमाड़ इलाके के मरधान मोड़ पर छोड़ गए.”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments