Friday, September 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़जशपुर: जेल की दीवार फांदकर दो कैदी फरार

जशपुर: जेल की दीवार फांदकर दो कैदी फरार

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हत्या और नाबालिग से बलात्कार के आरोप में कारागार में बंद दो विचाराधीन कैदी जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए हैं. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिला जेल से दो विचाराधीन कैदी ललित राम और कपिल भगत सोमवार तड़के जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए. उन्होंने बताया कि कैदी ललित राम पर हत्या तथा कपिल भगत पर नाबालिग से बलात्कार का आरोप है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार तड़के जेल में खाना बनाने की तैयारी शुरू की गई थी. अन्य कैदियों के साथ उन्हें भी बैरक से बाहर निकाला गया. कुछ देर बाद अंधेरे में दोनों कैदी जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए. उन्होंने बताया कि जेल प्रशासन घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस दल ने कैदियों की खोजबीन शुरू कर दी है. जशपुर जेल के अधीक्षक मनीष संभाकर ने बताया कि कैदी जिस ओर से भागे हैं, वहां की दीवार थोड़ी कम ऊंची है. अधिकारी ने बताया कि फरार कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है और जेल की सुरक्षा बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments