Saturday, September 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़जशपुर : तीन वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

जशपुर : तीन वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में तीन वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 35 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालिका के परिजनों की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है.

उन्होंने बताया कि परिजनों ने शिकायत की है कि मंगलवार को जब बालिका घर के करीब खेल रही थी तब आरोपी व्यक्ति उसे सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब बालिका देर तक घर नहीं पहुंची तब परिजनों ने उसकी खोज शुरू की. बाद में परिजनों को वह घायल हालत में मिली.

उन्होंने बताया कि बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत स्थिर है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ भारतीय दंड विधान और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments