Sunday, September 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़जशपुर: 17 वर्षीय बालिका से बलात्कार, दो युवक गिरफ्तार, चार नाबालिग लड़के...

जशपुर: 17 वर्षीय बालिका से बलात्कार, दो युवक गिरफ्तार, चार नाबालिग लड़के भी पकड़े गए

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 17 वर्षीय बालिका के साथ कथित रूप से हुये सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, तथा इस मामले में चार नाबालिग लड़कों को भी पकड़ा है. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सन्ना थाना क्षेत्र में एक बालिका से बलात्कार के आरोप में सुरक्षाबलों ने मनोज कुमार (24) और प्रवीत पैंकरा (21) को गिरफ्तार कर लिया है तथा चार नाबालिगों को पकड़ा है. उन्होंने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता के पिता ने पांच जून को पुलिस में शिकायत की कि चार जून की रात में गांव में एक शादी समारोह से जब उनकी बेटी एक अन्य लड़की के साथ घर लौट रही थी, तभी रात 12 बजे मनोज कुमार और दो अन्य नाबालिग लड़कों ने उन्हें घेर लिया. इस दौरान एक लड़की वहां से भागने में सफल रही, बाद में आरोपी लड़कों ने जंगल में पीड़िता के साथ बलात्कार किया.

घटना के बाद दूसरा आरोपी प्रवीत पैंकरा भी अपने दो अन्य नाबालिग साथियों के साथ वहां पहुंच गया और उन्होंने भी पीड़िता के साथ बलात्कार किया और घटना को अंजाम देने के बाद वे मौके से फरार हो गए. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और अपने परिजनों को इसकी की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इस मामले में 16 से 17 वर्ष के चार लड़कों को भी पकड़ा है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments