Sunday, September 27, 2026
Homeदेश विदेशइसरो दो नवंबर को संचार उपग्रह प्रक्षेपित करेगा

इसरो दो नवंबर को संचार उपग्रह प्रक्षेपित करेगा

बेंगलुरु. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को कहा कि श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से दो नवंबर को एलवीएम3 प्रक्षेपण यान के जरिये सीएमएस-03 संचार उपग्रह को प्रक्षेपित किया जाएगा. इसरो ने एक बयान में कहा, ”भारत का एलवीएम3 प्रक्षेपण यान दो नवंबर 2025 को अपनी पांचवीं उड़ान (एलवीएम3-एम5) में सीएमएस-03 संचार उपग्रह को कक्षा में स्थापित करने जा रहा है.” अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, सीएमएस-03 एक बहु-बैंड संचार उपग्रह है जिसे भारतीय भूभाग सहित एक विस्तृत समुद्री क्षेत्र में सेवाएं प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है. लगभग 4,400 किलोग्राम वजन वाला यह उपग्रह भारत की धरती से भू-समकालिक स्थानांतरण कक्षा (जीटीओ) में प्रक्षेपित होने वाला सबसे भारी संचार उपग्रह होगा.

इसरो ने बताया, ”एलवीएम3 की पिछली उड़ान से चंद्रयान-3 को प्रक्षेपित किया गया था, जिसमें भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सफलतापूर्वक अपना रोवर उतारने वाला पहला देश बना था.” अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि प्रक्षेपण यान को पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है और उससे उपग्रह को भी जोड़ दिया गया है. इसे अंतिम प्रक्षेपण-पूर्व जांच के लिए 26 अक्टूबर को प्रक्षेपण पैड पर ले जाया गया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments