Homeव्यापारइंडिया मोबाइल कांग्रेस समुदायों, 5जी और 6जी पर केंद्रित होगा: सिंधिया

इंडिया मोबाइल कांग्रेस समुदायों, 5जी और 6जी पर केंद्रित होगा: सिंधिया

नयी दिल्ली. केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को कहा कि आगामी इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 5जी और 6जी तकनीकों पर केंद्रित होगा. उन्होंने कहा कि इसमें किसानों, एमएसएमई और स्कूली बच्चों जैसे समुदायों को जोड़ने के तरीकों पर भी चर्चा होगी. सिंधिया ने एआई आधारित ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 ऐप’ जारी करते हुए कहा कि 8-11 अक्टूबर को होने वाले आईएमसी में 115 देशों के लगभग 1.5 लाख प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है.

उन्होंने कहा, ”इस मंच (आईएमसी) पर हम सिर्फ 5जी, 6जी, एआई, आईओटी, एम2एम आदि पर चर्चा नहीं करेंगे, बल्कि यह एक ऐसा मंच भी है, जहां हम किसान, स्कूली बच्चे, एमएसएमई को जोड़ने पर भी चर्चा करेंगे. इस बात पर भी चर्चा होगी कि कैसे समाज को नए अवसर और नई उम्मीदें मिलेंगी.” सिंधिया ने कहा कि केंद्र के 30 मंत्रालय आईएमसी 2025 में भाग लेंगे. मंत्री ने कहा, ”आज ऐप जारी होने के साथ हम नवाचार लाने और आईएमसी के सभी दर्शकों तथा प्रतिभागियों के लिए अनुभव को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं. इस वर्ष हमारा नजरिया नवाचार और बदलाव का है, क्योंकि प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भरता को महत्व दिया है… और 2047 तक भारत को विजय की ओर अग्रसर करना है.”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments