Thursday, September 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़नवनिर्वाचित विधायकों के लिए दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का शुभारंभ: ओम बिरला

नवनिर्वाचित विधायकों के लिए दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का शुभारंभ: ओम बिरला

रायपुर: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

बता दें कि छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को विधानसभा की कार्यप्रणाली और संसदीय प्रक्रियाओं की जानकारी होना जरूरी है। पांच फरवरी से बजट सत्र भी शुरू हो रहा है। इस सत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डा. मनसुख मांडविया और तृतीय सत्र में भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आशीष विधायकों को संबोधित करेंगे।

प्रबोधन कार्यक्रम के दूसरे दिन 21 जनवरी को प्रथम सत्र प्रातः 11 बजे शुरू होगा। इस सत्र में विधानसभा सदस्य एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर प्रश्न, प्रश्नकाल, प्रश्न से उद्भुत विषय पर व्याख्यान देंगे। द्वितीय सत्र दोपहर 12.15 बजे से शुरू होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments