Saturday, September 26, 2026
Homeदेश विदेशऋषिकेश में हिंदूवादी संगठन से जुड़े व्यक्ति ने लड़कियों के परिधानों को...

ऋषिकेश में हिंदूवादी संगठन से जुड़े व्यक्ति ने लड़कियों के परिधानों को लेकर किया हंगामा

ऋषिकेश. ऋषिकेश के एक होटल परिसर में नृत्य और गायन प्रतियोगिता के ‘ऑडिशन’ के दौरान लड़कियों के परिधानों को लेकर हिंदूवादी संगठन से जुड़े एक व्यक्ति ने कथित तौर पर हंगामा कर दिया. यह घटनाक्रम तीन अक्टूबर का बताया जा रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला अब सामने आया है.

प्रत्यक्षर्दिशयों के अनुसार, खुद को हिंदूवादी संगठन का सदस्य बताते हुए उक्त व्यक्ति आयोजकों की अनुमति के बिना होटल के बेसमेंट में आयोजित किए जा रहे ऑडिशन स्थल पर पहुंच गया और लड़कियों के परिधानों को कथित रूप से ‘अनुचित’ बताते हुए उन्हें तुरंत वहां से जाने के लिए दबाव बनाने लगा. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वह व्यक्ति लड़कियों को ऋषिकेश की संस्कृति को ”खराब न करने” और ”यह सब बंद करने” के लिए कह रहा है.

उसे यह कहते सुना जा सकता है, ”यह हमारी संस्कृति नहीं है तो नहीं है.” वीडियो में ‘ऑडिशन’ दे रही लड़कियां भी उससे बहस करती और उसे खरी-खोटी सुनाती नजर आ रही हैं. वे यह तर्क देती दिख रही हैं कि जब उनके अभिभावकों को उनके परिधानों से कोई आपत्ति नहीं है, तो किसी बाहरी व्यक्ति को उन्हें टोकने का कोई अधिकार नहीं है.

‘पीटीआई-भाषा’ स्वतंत्र रूप से इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता. साथ ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने इस घटनाक्रम की जानकारी होने से इनकार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये ऑडिशन चार अक्टूबर को ‘लायंस क्लब रॉयल’ के दीवाली मेले के लिए आयोजित नृत्य-गायन प्रतियोगिता के तहत लिए जा रहे थे. बाद में, होटल में नगर निगम की बैठक में भाग लेने पहुंचे ऋषिकेश के महापौर शंभु पासवान भी हंगामे की जानकारी मिलने पर ‘ऑडिशन’ स्थल पहुंचे और वहां मौजूद लड़कियों की हौसला-अफजाई की.

‘ऋषिकेश लायंस क्लब रॉयल’ के अध्यक्ष पंकज चंदानी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को ‘ऑडिशन’ स्थल पर प्रवेश करने से पहले आयोजकों की अनुमति लेनी चाहिए थी. उन्होंने बताया कि क्लब पिछले पांच वर्षों से लगातार नृत्य और गायन प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है.

चंदानी ने कहा, ह्लहमारी संस्था सामाजिक, शैक्षिक और जनकल्याण के कार्यों से जुड़ी है. हम भी भारतीय संस्कृति और संस्कारों का पूरा सम्मान करते हैं.ह्व उन्होंने यह भी कहा कि क्लब स्थानीय प्रतिभाओं को आगे ब­ढ़ने के लिए मंच प्रदान करता है, और इस मंच से जुड़ी कई प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर तक भी पहुंच चुकी हैं. इस विषय में होटल प्रबंधन ने कहा कि ‘लायंस क्लब रॉयल’ को होटल का स्थान नि?शुल्क उपलब्ध कराया गया था, इसलिए हंगामे के बारे में कोई टिप्पणी करना आयोजकों का अधिकार है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments