Homeछत्तीसगढ़दुर्ग में राधे-राधे कहने पर नर्सरी की छात्रा के मुंह पर टेप...

दुर्ग में राधे-राधे कहने पर नर्सरी की छात्रा के मुंह पर टेप चिपकाया, प्राचार्य गिरफ्तार

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कथित रूप से राधे-राधे कहने पर नर्सरी कक्षा में पढ़ने वाली साढ़े तीन वर्षीय छात्रा को पीटने और उसके मुंह पर टेप चिपकाने के लिए पुलिस ने स्कूल की प्राचार्य को गिरफ्तार किया. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बच्ची के पिता प्रवीण यादव की शिकायत पर पुलिस ने नंदिनी नगर थानाक्षेत्र के बागडुमर इलाके स्थित ‘मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल’ की प्राचार्य ईला ईवन कौलविन को गिरफ्तार कर लिया.

अधिकारियों ने बताया कि यादव ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में आरोप लगाया कि बुधवार को जब उनकी बच्ची स्कूल से वापस आई तब उसने बताया कि प्राचार्य ईला ईवन कौलविन ने राधे-राधे कहने पर उसकी पिटाई की और मुंह पर टेप लगा दी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर स्कूल की प्राचार्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम 2015 की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया. नंदनी थाना प्रभारी पारस सिंह ठाकुर ने बताया की यादव की शिकायत के बाद आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया गया और मामले की जांच की जा रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments