Saturday, September 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़अभनपुर में तेज रफ़्तार हाईवा ने बाइक को मारी ठोकर, दो मासूम...

अभनपुर में तेज रफ़्तार हाईवा ने बाइक को मारी ठोकर, दो मासूम समेत पिता की मौत…

अभनपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अभनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. अपने दो बच्चों को बाइक पर बैठाकर पिता स्कूल छोड़ने जा रहा था तभी एक तेज रफ़्तार हाईवा ने बाइक को ठोकर मार दी.

हादसे में दो मासूम समेत पिता की मौके पर ही मौत हो गई है. हादसे के हाईवा चालक मौके से हाईवा लेकर फरार हो गया है. घटना से इलाके के लोग में भारी रोष है. वहीं घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए हैं. ये घटना गोबरा नवापारा के तर्री रोड स्थित बगदेहीपारा स्कूल के पास हुई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments