Saturday, September 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में रामायण मंडलियों का सांस्कृतिक मानचित्र पर है महत्वपूर्ण योगदान

छत्तीसगढ़ में रामायण मंडलियों का सांस्कृतिक मानचित्र पर है महत्वपूर्ण योगदान

रायपुर. छत्तीसगढ़ में रामायण मंडली प्रतियोगिता आज से शुरू हो गया है. संस्कृति विभाग के सचिव ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र प्रेषित कर सफलता-पूर्वक आयोजन करने के निर्देश दिए है. प्रतियोगिता में जूरी सदस्यों के रूप में स्थानीय जनप्रतिनिधि, मानस विशेषज्ञ, वरिष्ठ कलाकार, संगीत शिक्षकों को शामिल करने को कहा गया है.

संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रथम चरण मे ग्राम पंचायत स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन 15 दिसम्बर तक चलेगा. दूसरे चरण में जनपद पंचायत स्तर पर पांच जनवरी से 25 जनवरी 2023 तक चलेगा. तीसरे चरण में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 27 जनवरी से 03 फरवरी 2023 तक चलेगा और चौथे चरण में जिला स्तर के विजेताओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 16 फरवरी से 18 फरवरी तक राजिम, जिला गरियाबंद में आयोजित होगा. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के मानचित्र में रामायण मंडलियों के महत्ता को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2021-22 से रामायण मंडली प्रतियोेगिता का आयोजन करा रहे हैं.

संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि राज्य शासन द्वारा विगत वर्ष की तरह रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने हेतु राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. पूर्व की भांति यह प्रतियोगिता पहले चरण में ग्राम पंचायत, फिर दूसरे चरण में प्रत्येक ग्राम पंचायत से चुने गये रामायण मंडलियों के बीच जनपद पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा. जनपद पंचायत के विजेता रामायण मंडलियों के बीच जिला स्तर पर प्रतियोगिता के माध्यम से जिला स्तरीय विजेता को चुना जाएगा. जिला स्तरीय विजेता रामायण मंडलियों के बीच राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित किया जायेगा.

अधिकारियों ने बताया कि राज्य स्तरीय आयोजन के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेता दलों को क्रमशः 5 लाख, 3 लाख एवं 2 लाख रूपए का पुरस्कार राशि प्रदाय किया जायेगा. संस्कृति विभाग द्वारा इस आयोजन के समन्वय के लिए उपसंचालक उमेश मिश्रा (9752040000) को नोडल अधिकारी एवं कार्यक्रम संयोजक युगल तिवारी (+91-9406398080) को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments