Friday, September 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल : 23 मार्च को चेट्रीचंड्र के दिन...

मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल : 23 मार्च को चेट्रीचंड्र के दिन सामान्य अवकाश घोषित

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप 23 मार्च 2023 दिन गुरूवार को चेट्रीचंड्र (चौतीचांद) महोत्सव के लिए राज्य के नगर-निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में सामान्य अवकाश रहेगा. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सामान्य अवकाश की अधिसूचना जारी कर दी गई है.

23 मार्च को राज्य में सभी बैंक एवं अन्य शासकीय वित्तीय संस्थाएं, कोषालय, उप कोषालय, सहकारी बैंक आदि खुले रहेंगे. नया रायपुर स्थित सभी शासकीय कार्यालय खुले रहेंगे. प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में भी सभी शासकीय कार्यालय खुले रहेंगे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments