Homeझारखण्ड15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होने...

15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को आमंत्रण

रांची। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), जैप श्रीमती प्रिया दुबे ने शिष्टाचार मुलाकात की।

इस अवसर पर श्रीमती प्रिया दुबे ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को आगामी 26 अक्टूबर 2026 को बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, खेलगांव, रांची में आयोजित होने वाली 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया।

मुलाकात के दौरान आईजी (जैप) श्री सुनील भास्कर एवं डीआईजी (जैप) श्री कार्तिक एस. भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments