Friday, September 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्वकर्मा जयंती पर दी...

राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्वकर्मा जयंती पर दी शुभकामनाएं

रायपुर. राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिल्प और सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कहा कि यह दिन हमें श्रम के महत्व को बताता है. इस अवसर पर हम यह प्रयास करें कि अपने श्रम से देश और प्रदेश की प्रगति में अधिक से अधिक योगदान दें. राज्यपाल ने इस अवसर पर निर्माण एवं सृजन से जुड़े सभी लोगों के सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की है.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्वकर्मा पूजा की पूर्व संध्या पर राज्य के सभी श्रमवीरों को हार्दिक बधाई देते हुए श्री बघेल ने कहा है कि गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने में राज्य के श्रमवीर सार्थक भागीदारी निभा रहे हैं. उन्होंने कहा है कि विश्वकर्मा जयंती का दिन हमें श्रम के लिए संकल्पित होने की प्रेरणा देता है. भगवान विश्वकर्मा निर्माण और सृजन के देवता हैं. संसार के प्रथम वास्तुकार की संज्ञा भी उन्हें दी गई है. श्रम से सृजन की सार्थकता को विश्वकर्मा जी ने ही समाज में स्थापित किया. विश्वकर्मा जी की कुशल तकनीकी, कौशल और श्रमशीलता प्रेरणादायी है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments