Homeदेश विदेशजॉर्जिया मेलोनी बोलीं- अगर दिल्ली से चुनाव लड़ती तो 10 लाख वोटों...

जॉर्जिया मेलोनी बोलीं- अगर दिल्ली से चुनाव लड़ती तो 10 लाख वोटों से जीत जाती

नई दिल्ली। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अपनी नई किताब Io Sono Giorgia में भारत दौरे से जुड़ा एक दिलचस्प अनुभव साझा किया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में नई दिल्ली की सड़कों पर लगे स्वागत पोस्टर और लोगों के उत्साह को देखकर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि अगर वह दिल्ली से चुनाव लड़तीं, तो 10 लाख वोटों से जीत जातीं।

मेलोनी के अनुसार, उनके स्वागत में लगे पोस्टरों और स्थानीय लोगों के उत्साह ने उन्हें काफी प्रभावित किया। उन्होंने इस अनुभव का जिक्र अपनी पुस्तक में करते हुए भारत और इटली के मजबूत होते संबंधों की भी चर्चा की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के बीच पिछले कुछ वर्षों में कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मुलाकात हुई है। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय सहयोग, व्यापार, निवेश और रणनीतिक साझेदारी को लेकर लगातार बातचीत होती रही है। मेलोनी ने अपनी पुस्तक में भारत के साथ बढ़ते रिश्तों और आपसी सहयोग को सकारात्मक बताया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments