Thursday, September 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़गरियाबंद: चुनाव ड्यूटी में तैनात जवान ने की आत्महत्या...

गरियाबंद: चुनाव ड्यूटी में तैनात जवान ने की आत्महत्या…

गरियाबंद: चुनाव ड्यूटी में तैनात एक जवान ने आत्महत्या कर ली। घटना गरियाबंद के पीपरछेड़ी की है। जवान का नाम जियालाल पंवार है, जो चुनाव ड्यूटी में तैनात था। जवान ने अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद के सर में गोली मार ली। जानकारी के मुताबिक पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र के कूड़ेरादादर में प्राथमिक स्कूल के पोलिंग बूथ में उसकी तैनाती थी।

चुनाव ड्यूटी में लगे जवान की आत्महत्या से सनसनी मच गयी। जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के राजपुर का जियालाल पंवार रहने वाला है। जवान 34 वी बटालियन की ए कंपनी में पदस्थ था। जवान लोकसभा चुनाव ड्यूटी में छत्तीसगढ़ आया हुआ था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जवान मध्य प्रदेश के S.A.F. का था। रिज़र्व के रूप में अपने कैम्प कुडेरादादर में ही था। इसकी कोई ड्यूटी नहीं लगी थी। खुद की सर्विस इंसास राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की सूचना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments