Friday, September 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़गैंगस्टर लारेंस विश्नोई का वसूली का कारोबार ​छत्तीसगढ़ तक फैला, 2 युवक...

गैंगस्टर लारेंस विश्नोई का वसूली का कारोबार ​छत्तीसगढ़ तक फैला, 2 युवक गिरफ्तार…

बिलासपुर: पंजाब के सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले गैंगस्टर लारेंस विश्नोई का वसूली का कारोबार ​छत्तीसगढ़ तक फैला हुआ था। दिल्ली पुलिस ने लारेंस विश्नोई गैंग से जुड़े बिलासपुर में रहने वाले 2 युवक को गिरफ्तार किया है।

दोनों आरोपियों पर लुधियाना के एक बड़े कारोबारी से 10 लाख रुपए की रंगदारी वसूलने का आरोप है। दिल्ली पुलिस ने बिलासपुर के रहने वाले शक्ति सिंह और अफजल को गिरफ्तार किया है। दोनों स्थानीय युवकों को लालच देकर खाते खुलवाए थे और उसमें रंगदारी की रकम जमा कराते थे।

रंगदारी वसूली के मामले में हुई गिरफ्तारी, बिलासपुर में बैंक में जमा कराई गई थी रकम

कुख्यात गैंगस्टर लारेंस विश्नोई का वसूली का बड़ा धंधा है। पूरे देश में उसके लोग बड़े कारोबारियों से रुपए वसूलते हैं। करीब 15 दिन पहले ऐसे ही लुधियाना के कारोबारी को फोन कर दस लाख रुपए फिरौती की मांग की गई। रुपए नहीं देने पर उन्हें मूसेवाला की तरह मौत के घाट उतारने की धमकी दी गई। डर के कारण कारोबारी ने कथित गैंगस्टर के खातों में रकम जमा करा दिया।

केस की जानकारी मिलते ही पंजाब और दिल्ली पुलिस सक्रिय हो गई। प्रारंभिक जांच में जिन खातों में रकम जमा की गई थी, वह छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के युवकों के होने की जानकारी मिली। पुलिस ने यहीं से जांच शुरू की। कुछ मोबाइल नंबर मिले जिससे धमकी के कॉल और संपर्क किए गए थे। इन्हीं मोबाइल लोकेशन के जरिए अफजल अब्दुल्ला व शक्ति सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली पुलिस ने मांगी थी जानकारी

SP पारुल माथुर ने बताया कि करीब 10 दिन पहले दिल्ली पुलिस ने रायपुर क्राइम ब्रांच के माध्यम से बिलासपुर के कुछ लोगों के अकाउंट की जानकारी मांगी थी, तब उन्होंने जांच कर इनपुट दिया था। इसके साथ ही संदेहियों का लोकेशन दिल्ली में होने की जानकारी भी दी थी। इसमें दीनदयाल नगर के रहने वाले अफजल और अभिषेक विहार में रहने वाले शक्ति सिंह के नाम सामने आए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments