Homeछत्तीसगढ़दुर्ग जिला में एक ही परिवार के 4 लोगों की बेरहमी से...

दुर्ग जिला में एक ही परिवार के 4 लोगों की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

दुर्ग: दुर्ग जिला से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई। हत्यारे ने पहले पति पत्नी क़ो मौत के घाट उतार उसके बाद दो बच्चों की भी बेरहमी से हत्या कर दी। घटना भिलाई नगर कुम्हारी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, भिलाई नगर कुम्हारी थाना अंतर्गत ग्राम कपसदा की है। टंडन बाडी में पति पत्नी व दो बच्चों की हत्या कर दी गई। घटना की खबर के बाद पूरे जिले में सनसनी मच गई है। घटना बुधवार आधी रात के बाद की बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही दुर्ग पुलिस एसपी डॉ अभिषेक पल्लव मौके पर पहुंचे है। वहीं डॉग स्क्वाड टीम के अलावा पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच है। फिलहाल घटना के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments