ग्वालपाड़ा. असम के ग्वालपाड़ा ज.लिे में रविवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार डकैत ढेर हो गए. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. घटना रविवार तड़के घिलाडुबी इलाके में हुई. ग्वालपाड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत महंत ने कहा, ”हमें पिछले कुछ दिन से मेघालय से लगी अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित इस इलाके में एक सशस्त्र आपराधिक गिरोह की मौजूदगी की सूचना मिल रही थी. हम तलाश अभियान संचालित कर रहे थे.” उन्होंने बताया कि सुबह एक गुप्त सूचना मिली थी कि गिरोह अपहरण या अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश करेगा, लिहाजा पुलिस ने समन्वित जांच चौकियां स्थापित कीं.
महंत ने कहा, ” कार में सवार अपराधियों ने घिलाडुबी इलाके में हमारी एक जांच चौकी देखी. उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन कार वापस नहीं मोड़ सके. उन्होंने हमारी टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिसर्किमयों ने जवाबी कार्रवाई की.” उन्होंने कहा कि कार में सवार सभी चार अपराधी गोलीबारी में घायल हो गए और उन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया. एसएसपी ने कहा, ”उन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया.” उन्होंने बताया कि डकैतों की कार से चार पिस्तौल, पांच मोबाइल फोन, दो वॉकी-टॉकी सेट और कारतूस बरामद किए गए हैं.


