Homeछत्तीसगढ़दुर्ग में एचडीएफसी बैंक की शाखा में आग लगी, कोई हताहत नहीं

दुर्ग में एचडीएफसी बैंक की शाखा में आग लगी, कोई हताहत नहीं

दुर्ग. छत्तीसगढ. के दुर्ग जिले में एक निजी बैंक की शाखा में रविवार सुबह आग लग गई, हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि आग सुबह करीब नौ बजे पाटन ब्लॉक में एचडीएफसी बैंक की शाखा में लगी. उन्होंने बताया कि दमकल की दो गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए भेजा गया है.

पाटन के थाना प्रभारी राजकुमार लहरे ने कहा कि परिसर में मौजूद फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज क्षतिग्रस्त हो गए.
उन्होंने कहा कि बैंक के अंदर लॉकर और परिसर के बाहर एटीएम को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. अधिकारी ने कहा कि आग लगने का कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन संदेह है कि शॉर्ट र्सिकट के चलते आग लगी होगी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments