Saturday, September 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़बीजापुर में नक्सली और पुलिस के बीच मुठभेड़ जारी, दो माओवादी ढेर...

बीजापुर में नक्सली और पुलिस के बीच मुठभेड़ जारी, दो माओवादी ढेर…

बीजापुर: बीजापुर में आज फिर नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ जारी है. यह मुठभेड़ बासागुड़ा थानाक्षेत्र के नेंड्रा जंगलों में हो रही है. सुरक्षा बल के जवानों ने सूझ-बूझ और हिम्मत से 2 नक्सलियों को मार गिराया है.

पुलिस ने दोनों पुरुष माओवादियों के शव बरामद कर लिए हैं. वहीं मुठभेड़ अभी भी जारी है. बीजापुर के एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है. सुरक्षा बलों द्वारा मुठभेड़ स्थल पर तलाशी अभियान जारी है, ताकि इलाके में बाकी नक्सलियों को पकड़ा जा सके.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments