Saturday, September 26, 2026
Homeदेश विदेशपिता की अंत्येष्टि के खर्च को लेकर विवाद में बड़े भाई की...

पिता की अंत्येष्टि के खर्च को लेकर विवाद में बड़े भाई की कुल्हाड़ी से हत्या

जयपुर. राजस्थान के बाड़मेर जिले में युवक ने अपने पिता के क्रिया कर्म के खर्च को लेकर हुए विवाद के बाद अपने बड़े भाई की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. बीजराड़ के थानाधिकारी मगाराम ने बताया कि यह घटना बुधवार देर रात नवातला गांव में हुई जब गणेशा राम (35) और उसके छोटे भाई किशना राम (30) के बीच अपने पिता के अंतिम संस्कार पर खर्च हुए पैसों को लेकर तीखी बहस हुई. बहस ब­ढ़ने पर किशना राम ने अपने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से हमला किया. उसने भाई के सिर के पिछले हिस्से पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. थानाधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और सबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक टीमों को मौके पर बुलाया गया है. पुलिस के अनुसार किसान गणेशाराम अपने छोटे भाई और बुजुर्ग मां के साथ रहता था. उसकी पत्नी का 2019 में निधन हो गया था और दंपति के कोई संतान नहीं थी. आरोपी का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग टीमें तैनात की गई हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments