Thursday, September 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़Digital Arrest : नकली पुलिस बनकर रिटायर्ड इंजीनियर को किया डिजिटल अरेस्ट,...

Digital Arrest : नकली पुलिस बनकर रिटायर्ड इंजीनियर को किया डिजिटल अरेस्ट, रेप केस का डर दिखाकर ऐंठे 80 हजार, बेटा दिल्ली में है IES अफसर

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है. शातिर ठगों ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताया और रेप केस का डर दिखाकर रिटायर्ड इंजीनियर को अपना शिकार बनाया. पीड़ित से 80 हजार रुपए की ठगी की गई. उनका बेटा दिल्ली में आईईएस अफसर है. पूरा मामला डीडी नगर थाना इलाके का है.

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित विद्युत विभाग के रिटायर्ड इंजीनियर हैं. उनके मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल आया, आगे से शख्स ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताया. उसने पीड़ित को रेप केस में फंसे होने का डर दिखाया और मामला निपाटने के लिए डेढ़ लाख रुपए की मांग की गई. शातिर ठग के झांसे में आकर पीड़ित ने बताए गए बैंक खाते में 80 हजार रुपए की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी.

ठगी का अहसास होने पर की शिकायत

कुछ समय बाद ठगी का अहसास होने पर रिटायर्ड इंजीनियर थाने पहुंचकर शिकायत दी. पुलिस ने मामला दर्ज और जांच शुरू कर दी है. मामले में सायबर सेल की भी मदद ली जा रही है.

डिजिटल अरेस्ट जैसा कोई प्रावधान नहीं…

भारत में डिजिटल अरेस्ट बड़ी समस्या बना हुआ है. विज्ञापनों, पुलिस के सोशल मीडिया से लेकर प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम में भी इसे लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाई जा रही है. यह स्पष्ट किया जा रहा है कि डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई कार्रवाई नहीं होती.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments