Saturday, September 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव, सुसाइड नोट नहीं...

फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव, सुसाइड नोट नहीं मिलने से मामला हुआ संदिग्ध, पुलिस जुटी जांच में

रायपुर: रायपुर में एक महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. महिला के आत्महत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यह मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, गुढ़ियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा अशोकनगर में किराए के मकान में महिला वंदना त्रिपाठी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि महिला का पति दिलीप त्रिपाठी प्राइवेट काम करता है. वह सुबह काम के लिए निकल गया था. जिसके बाद महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला.

इसकी सूचना मकान मालिक ने पुलिस को दी. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई है. दोनों की सात साल पहले शादी हुई थी. मृतका का तीन साल का बेटा भी है. मृतिका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. फिलहाल, मामले की जांच में जुटी हुई है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments