Homeदेश विदेशजम्मू-कश्मीर में आतंकियों की कायराना हरकत, दो लापता SPOs की गोली मारकर...

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की कायराना हरकत, दो लापता SPOs की गोली मारकर हत्या

श्रीनगर
किश्तवाड़ में बुधवार को लापता हुए दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के शव दच्छन इलाके से बरामद किए गए हैं. अपहरण और हत्या में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है. SPOs के शव के पास से उनके हथियार बरामद नहीं हुए हैं। 

किश्तवाड़ जिले के ऊपरी इलाकों में, घने जंगलों वाले दूर-दराज के क्षेत्रों में तलाशी और घेराबंदी अभियान तेज कर दिया गया है. सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) और केंद्रीय बलों की टीमें अपने काम में जुटी हुई हैं। 

बुधवार को किश्तवाड़ जिले के दच्छन इलाके के ऊंचे पहाड़ी और जंगली क्षेत्रों से दोनों पुलिस अफसर लापता हुए थे. उनकी तलाशी के लिए बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया गया था. अधिकारियों ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए जंगली इलाकों और दुर्गम पहाड़ी रास्तों पर ड्रोन और स्निफर कुत्तों से लैस विशेष टीमें तलाशी अभियान में जुटी थी।

शरीर पर गोलियों के कई निशान
किश्तवाड़ में अपरहरण और हत्या की वारदात में शामिल आतंकियों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है. गुरुवार को तलाशी के दौरान दच्छन के जंगलों से दोनों SPOs के शव बरामद किए गए. सूत्रों के मुताबिक, दोनों के शव उस जगह से करीब 2 किलोमीटर दूर मिले जहां से वे लापता हुए थे. दोनों SPOs के शरीर पर गोलियों के कई निशान पाए गए। 

बुधवार से लापता थे SPOs
दच्छन के कियार गांव में स्थानीय पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप में तैनात बाबी चंद और रशपाल कुमार बुधवार को लापता हो गए थे. बाबी चंद की उम्र 57 वर्ष और रशपाल की उम्र 45 वर्ष थी. जानकारी के मुताबिक, दोनों अपने कैंप से धरना-मरवाह स्थित सेना की एक चौकी की ओर जाते समय लापता हो गए थे. उस समय उनके मोबाइल फोन से संपर्क नहीं हो पा रहा था और बाद में नके फोन स्विच ऑफ पाए गए। 

जम्मू-कश्मीर का किश्तवाड़ आतंकवाद विरोधी अभियानों का केंद्र बना रहा है. यहां लगातार चलाए गए आतंकवाद विरोधी अभियानों के चलते कई सक्रिय आतंकवादी मारे गए हैं. आंकड़ों के मुताबिक, साल 2026 में आतंकवाद से जुड़ी घटना में कुल 5 लोग मारे गए, जिनमें चार आतंकी और एक जवान शामिल था। 

किश्तवाड़ में अपरहरण और हत्या की वारदात में शामिल आतंकियों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू कर दिया गया है। 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments