Saturday, September 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़भ्रष्ट अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे: मुख्यमंत्री साय

भ्रष्ट अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे: मुख्यमंत्री साय

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र जारी है। दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। कार्यवाही के दौरान सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन का उल्लेख किया गया है। प्रश्नकाल के दौरान बिल्हा से भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के खिलाफ ACB-EWO और विभागीय जांच के संबंध मे सवाल किया।

उन्होंने कहा कि प्रश्न लगाने के बाद भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ मामले दर्ज हो रहे हैं। इनके खिलाफ कब तक कार्रवाई करेंगे और इतना विलंब क्यों हुआ। इसके जवाब में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार ने सुशासन और अभिसरण विभाग का गठन किया है। दोषी अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे। वहीं अजय चंद्राकर ने पूछा कि छत्तीसगढ़ वेटलैंड प्राधिकरण कब बना, इसमें कौन-कौन शामिल हैं, कितनी भूमि इसके तहत है, और इसके संरक्षण के लिए सरकार ने क्या योजनाएं बनाई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments