Sunday, September 27, 2026
Homeदेश विदेशकांग्रेस का प्रधानमंत्री पर कटाक्ष: जीत के करीब हों तो थर्ड अंपायर...

कांग्रेस का प्रधानमंत्री पर कटाक्ष: जीत के करीब हों तो थर्ड अंपायर कहने पर युद्धविराम नहीं करते

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम से यह सीखने की जरूरत है कि जब जीत के करीब हों, तो किसी थर्ड अंपायर के कहने पर अच्छे कप्तान युद्धविराम नहीं करते. प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की जीत के बाद कहा था कि खेल के मैदान में भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ हुआ और इसमें भी भारत ने जीत हासिल की.

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने उनकी इस टिप्पणी को लेकर कटाक्ष करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ” प्रधानमंत्री जी, पहली बात तो एक क्रिकेट मैच की तुलना युद्ध के मैदान से करना ठीक नहीं है. दूसरी बात, अगर आपने तुलना कर ही दी तो आपको भारतीय टीम से यह सीखने की ज.रूरत है कि जब जीत के करीब हों, तो किसी थर्ड अंपायर के कहने पर अच्छे कप्तान सीज.फायर नहीं करते.”

खेड़ा के कटाक्ष का आशय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कई बार किए गए इस दावे से था कि इस साल मई महीने में भारत और पाकिस्तान के पीछे युद्धविराम करवाया. भारत सरकार का कहना रहा है कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीए म ओ) के संपर्क किए जाने के बाद सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार किया गया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments