Friday, September 25, 2026
Homeदेश विदेशकांग्रेस नेताओं ने ममकूटाथिल के निष्कासन का स्वागत किया, विधायक पद से...

कांग्रेस नेताओं ने ममकूटाथिल के निष्कासन का स्वागत किया, विधायक पद से इस्तीफे की मांग की

तिरुवनंतपुरम/कोच्चि. कांग्रेस नेताओं ने बृहस्पतिवार को पलक्कड़ के विधायक राहुल ममकूटाथिल को पार्टी से निष्कासित किए जाने का स्वागत किया और उनसे विधानसभा सीट से भी इस्तीफा देने का आग्रह किया. केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष सनी जोसेफ ने कहा कि निष्कासन ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की मंजूरी से किया गया. उन्होंने कहा कि कार्रवाई में थोड़ी देरी प्रक्रियागत आवश्यकताओं के कारण हुई.

उन्होंने कहा, “उनके लिए विधायक पद से इस्तीफ.ा देना उचित होगा. चूंकि अब वह पार्टी से बाहर हैं, इसलिए उन्हें यह फैसला लेना होगा. हमने सभी पार्टी नेताओं से सलाह-मशविरा किया और एकजुट होकर फैसला लिया.” आगामी स्थानीय निकाय चुनावों पर किसी भी तरह के प्रभाव की चिंताओं को खारिज करते हुए जोसेफ ने कहा कि पार्टी की त्वरित अनुशासनात्मक कार्रवाई से राजनीतिक नुकसान को रोका जा सकेगा.

उन्होंने कहा, “जब आरोप पहली बार सामने आए तो उन्हें युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटा दिया गया और निलंबित कर दिया गया. उनके कार्यों से पार्टी की छवि प्रभावित हुई, लेकिन सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं.” यूडीएफ संयोजक अदूर प्रकाश ने कहा कि ममकूटाथिल को निष्कासित करने के फैसले को पार्टी नेताओं का पूरा समर्थन प्राप्त है.

प्रकाश ने कहा, “हमने उन्हें संसदीय दल से पहले ही दरकिनार कर दिया था. अब केपीसीसी अध्यक्ष ने घोषणा की है कि उन्हें बाहर कर दिया गया है. हम सभी इसे स्वीकार करते हैं.” उन्होंने कहा कि ममकूटाथिल के विधायक बने रहने का कोई औचित्य नहीं है.
उन्होंने कहा, “वह कांग्रेस के नाम पर चुने गए थे. हालात को देखते हुए उन्हें स्वेच्छा से पद छोड़ देना चाहिए.”

अभिनेत्री रिनी जॉर्ज ने राहुल ममकूटाथिल के खिलाफ कार्रवाई को ‘न्याय की दिशा में पहला कदम’ बताया

कांग्रेस से निष्कासित विधायक राहुल ममकूटाथिल के खिलाफ सबसे पहले आवाज उठाने वाली अभिनेत्री रिनी जॉर्ज ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि विधायक के खिलाफ की गई कार्रवाई ”न्याय की दिशा में पहला कदम” है. अगस्त में, जॉर्ज ने ममकूटाथिल का नाम लिए बिना ”एक युवा नेता” द्वारा दुर्व्यवहार का उल्लेख किया था, जिसके कारण जांच शुरू हुई और कई अन्य महिलाएं भी आरोपों के साथ सामने आईं. जॉर्ज ने विधायक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया था.

जॉर्ज ने पत्रकारों से कहा, ”यह न्याय की दिशा में एक शुरुआती कदम मात्र है. मैं पीड़ितों की खुशी में शामिल हूं, और मेरा मानना ??है कि ऐसे और भी लोग हैं जिन्होंने इसी तरह के दुर्व्यवहार का सामना किया है.” यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस ने ममकूटाथिल को बचाने की कोशिश की, अभिनेत्री ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

जॉर्ज ने कहा, ”जैसा कहा जाता है कि सत्यमेव जयते.” कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को निलंबित विधायक राहुल ममकूटाथिल की प्राथमिक सदस्यता रद्द करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया. ऐसा उनके खिलाफ कई गंभीर शिकायतों और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज होने के बाद किया गया. वहीं, ममकूटाथिल को झटका देते हुए तिरुवनंतपुरम की एक अदालत ने यौन उत्पीड़न के एक मामले में उनकी अग्रिम जमानत याचिका बृहस्पतिवार को खारिज कर दी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments