Sunday, September 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़कांग्रेस मेरे लिए सेवा का माध्यम, इसे नहीं छोड़ूगा : सिंहदेव

कांग्रेस मेरे लिए सेवा का माध्यम, इसे नहीं छोड़ूगा : सिंहदेव

नयी दिल्ली. छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री और कांग्रेस नेता टी एस सिंहदेव ने अपनी नाराजगी की खबरों के बीच बुधवार को कहा कि पार्टी उनके लिए हमेशा जनता की सेवा करने का जरिया रही है और यह कभी भी ‘कारोबार का माध्यम’ नहीं हो सकती. उन्होंने यह भी कहा कि वह अच्छे अवसर की तलाश में यह रास्ता नहीं छोड़ सकते. सिंहदेव ने यह टिप्पणी ऐसे वक्त की है जब कुछ दिनों पहले एक कथित आॅडियो क्लिप सामने आई थी जिसमें वह आंदोलनकारी दिहाड़ी मजदूरों से यह कहते सुने जा सकते हैं कि वह खुद हाशिये पर हैं और वह उनके लिए बहुत कुछ नहीं कर सकते.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं कांग्रेस को कारोबार के माध्यम के तौर पर नहीं देखता. यह पार्टी मेरे लिए हमेशा जनता की सेवा करने का जरिया रही है. सच और सेवा का मार्ग कभी किसी के लिए आसान नहीं रहा है. यह मुश्किलों से भरा होता है.’’ सिंहदेव ने कहा कि वह इस तरह की राजनीति नहीं करते कि अच्छे अवसर की तलाश में सेवा का मार्ग छोड़ दें.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments