Friday, September 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़लोगों, अपने नेताओं का भी विश्वास खो चुकी है कांग्रेस : मुख्यमंत्री...

लोगों, अपने नेताओं का भी विश्वास खो चुकी है कांग्रेस : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने न केवल आम लोगों, बल्कि अपने नेताओं का भी विश्वास खो दिया है. स्थानीय भाजपा कार्यालय एकात्मा परिसर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए साय ने विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में सभी 11 लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करेगी. छत्तीसगढ़ में आम चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण के मतदान के लिए रविवार प्रचार का अंतिम दिन है. राज्य की सात लोकसभा सीट के लिए सात मई को मतदान होगा.

राज्य में कुल 11 संसदीय सीट के लिए तीन चरणों में चुनाव कराया जा रहा है और पहले दो चरणों में चार सीट पर मतदान हुआ.
साय ने कहा, ”यह मेरे लिए अनूठा चुनाव है, क्योंकि पहली बार मैं प्रचार के दौरान एक मुख्यमंत्री के तौर पर लोगों से जुड़ा हूं. मैंने 20 मार्च से चार मई तक चुनाव प्रचार करते हुए 45 दिनों में 64 जनसभाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के 11 सम्मेलनों को संबोधित किया तथा विभिन्न समुदायों की 26 बैठकों में हिस्सा लिया.” उन्होंने कहा कि वह रविवार को दो और जनसभाओं में भाग लेंगे.

उन्होंने कहा, ”हमने मोदी सरकार के 10 वर्ष और छत्तीसगढ़ में नव-निर्वाचित भाजपा सरकार के तीन महीनों की उपलब्धियों पर जोर दिया. हमें लोगों से जो प्रतिक्रिया मिली है, वह दर्शाती है कि हम राज्य में सभी 11 सीट पर जीत दर्ज करेंगे.” विपक्षी दल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ”कांग्रेस राज्य तथा देश में न केवल आम लोगों, बल्कि अपने नेताओं तक का विश्वास खो चुकी है.” उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस के महापौर से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व विधायक तक हजारों नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं. साय ने कांग्रेस पर अपने प्रचार अभियान के दौरान गलत सूचना और झूठ फैलाने का भी आरोप लगाया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments