Homeमध्य प्रदेशहरदीप पुरी के नामांकन को CM मोहन यादव ने बताया दिवाली का...

हरदीप पुरी के नामांकन को CM मोहन यादव ने बताया दिवाली का तोहफा, बोले- प्रदेश के लिए खुशी की बात

भोपाल 
 केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मध्यप्रदेश से राज्यसभा का नामांकन भर दिया है. हांलाकि इस दौरान उन्होंने पूरे समय मीडिया से दूरी बनाए रखी. ईटीवी भारत ने जब उनसे बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद वे अपनी बात कहेंगे. नामांकन से पहले वे भोपाल में करुणाधाम आश्रम पहुंचे थे. इसके बाद उन्होंने भोपाल में गुरुद्वारे पहुंचकर माथा टेका. हरदीप सिंह पुरी का नामांकन दाखिल हो जाने के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा, '' हरदीप सिंह पुरी का व्यापक प्रशासनिक अनुभव का लाभ मध्यप्रदेश को मिलेगा। 

चुनावी प्रक्रिया होने के बाद मीडिया से बात करेंगे हरदीप सिंह
28 अक्टूबर को मध्यप्रदेश की खाली हुई राज्यसभा सीट पर हरदीप सिंह पुरी के नाम के एलान के बाद आज उन्होंने अपना नामांकन मध्यप्रदेश विधानसभा में दाखिल कर दिया. नामांकन के समय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल व जगदीश देवड़ा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, नरेन्द्र शिवाजी पटेल और बीजेपी नेता प्रभुराम चौधरी प्रमुख रुप से प्रस्तावक के रुप में मौजूद थे. नामांकन के बाद पुरी ने मीडिया से दूरी बनाए रखी. उन्होंने ईटीवी भारत से कहा कि वे चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद बात करेंगे। 

मध्यप्रदेश को पुरी के प्रशासनिक अनुभव का लाभ मिलेगा : सीएम
इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, '' दीपावली के पहले हमें हरदीप सिंह पुरी के रुप में सौगात मिली है. उन्होंने बीना रिफाइनरी से लेकर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के रुप में की सौगातें दी हैं. हरदीप सिंह पुरी का जो प्रशासनिक अनुभव है. उसका लाभ मध्यप्रेदश को मिलेगा. यह हम सभी के लिए प्रसन्नता और सौभाग्य का विषय है कि मध्यप्रदेश को उनके जैसे अनुभवी, वरिष्ठ एवं कुशल नेतृत्व का साथ मिलने जा रहा है। 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि हरदीप सिंह पुरी भारत सरकार में एक मंत्री और कुशल प्रशासक के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं. उनका व्यापक प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता निश्चित रूप से केंद्र सरकार के साथ-साथ मध्यप्रदेश के विकास के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगी। 

सीएम, दोनों डिप्टी सीएम और कई मंत्री-विधायक रहे मौजूद
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करते समय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल और नरेंद्र शिवाजी पटेल सहित विधायक सुरेंद्र पटवा समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

नामांकन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति के फैसले के बाद हरदीप सिंह पुरी ने आज राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने कहा कि दिवाली से पहले मध्य प्रदेश को पुरी के रूप में एक सांसद का उपहार मिलने जा रहा है।

सीएम ने कहा कि हरदीप सिंह पुरी का संसदीय जीवन लंबा रहा है। केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने मध्य प्रदेश को बीना रिफाइनरी, नागरिक उड्डयन, स्मार्ट सिटी, मेट्रो रेल, मेट्रोपॉलिटन सिटी और स्वच्छता अभियान सहित कई सौगातें दी हैं। उम्मीद है कि आने वाले समय में भी वे प्रदेश को नई सौगातें देते रहेंगे।

नामांकन के दौरान पुरी ने मीडिया से दूरी रखी
नामांकन दाखिल करने से पहले और बाद में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मीडिया से बात नहीं की। मीडिया को केवल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संबोधित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments