Saturday, September 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री ने बीजापुर में जिला न्यायालय और मद्देड़ में स्वामी आत्मानंद स्कूल...

मुख्यमंत्री ने बीजापुर में जिला न्यायालय और मद्देड़ में स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने की घोषणा की

बीजापुर. भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तीसरे दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजापुर में कई घोषणाएं की. उन्होंने सर्किट हाउस में जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि हमारा फोकस लोगों की आय बढ़ाना, उन्हें उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना है.

बैठक में सीएम ने सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए इंद्रावती नदी में बड़े एनीकट निर्माण सहित भूजल स्तर को बढ़ाने और पेयजल आपूर्ति के लिए छोटे नदी-नाले में एनीकट, स्टॉपडेम निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए. तालाबों के गहरीकरण एवं मरम्मत को प्राथमिकता देने और कुंआ निर्माण को बढ़ावा देने कहा.

बैठक में प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी भी उपस्थित थे. भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने बीजापुर में समर्थ पुनर्वास केंद्र का लोकार्पण किया, जिसे समर्थ दिव्यांग बच्चों के जीवन निर्वाह व शिक्षा के लिए बनाया गया है.

कोदो-कुटकी व रागी की खेती के लिए प्रेरित करने के निर्देश

सीएम ने गौठानों को रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए. वनोपज प्रसंस्करण सहित गोबर उत्पाद को बढ़ाने कहा. इसके अलावा मिर्ची की खेती और साग-सब्जी की खेती को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए. सीएम बघेल ने फलदार वृक्षारोपण सहित कोदो-कुटकी एवं रागी की खेती के लिए किसानों को प्रेरित करने कहा.

सीएम ने की ये बड़ी घोषणाएं

इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वागत में समर्थ के सभी बच्चों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी. सीएम ने दिव्यांग बच्चों से भी भेंट मुलाकात की इसके बाद प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री ने बीजापुर के विकास के लिए किए कई घोषणाएं की. सीएम ने बीजापुर में जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थापना करने, मद्देड़ में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने, कईका में नवीन उपस्वास्थ्य केंद्र खोलने, बीजापुर कन्या माध्यमिक शाला और माध्यमिक शाला उन्नार का हाईस्कूल में उन्नयन करने, हाईस्कूल चेरपल्ली को हायर सेकेंडरी भोपालपटनम और नेमेड में मिनी स्टेडियम आईटीआई बीजापुर से तुमनार तक 4 किमी सड़क का उन्नयन करने की घोषणा की.

इन कार्यों का सीएम ने किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजापुर में ज्ञानगुड़ी एडुकेशन सिटी में स्पोर्ट्स स्टेडियम साइंस स्कूल, समर्थ पुनर्वास केंद्र, जिला ग्रंथालय एवं बालिका छात्रावास छू लो आसमान कोचिंग सेंटर का लोकार्पण किया. इसके बाद नारायणुपर के छोटे डोंगर के लिए रवाना हुए.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments