Friday, September 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने अपनी धर्मपत्नी के साथ किया मतदान...

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने अपनी धर्मपत्नी के साथ किया मतदान…

रायपुर: लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के तृतीय चरण के अंतर्गत मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज सुबह अपनी पत्नी श्रीमती रितु जैन के साथ देवेन्द्र नगर आफिसर्स काॅलोनी स्थित आदर्श मतदान केन्द्र क्रमांक 52 में मतदान किया।

मुख्य सचिव जैन ने मतदान करने के उपरांत अपनी उंगली में लगे अमिट स्याही का निशान दिखाते हुए कहा कि लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी नागरिकों को निर्भीक, स्वतंत्र और निष्पक्ष होकर मतदान करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments