Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात…

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नक्सल प्रभावित राज्यों की बैठक विज्ञान भवन में हो रही है। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य में हाल ही में हुए सफल नक्सल ऑपरेशन की जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, शाम को 6 बजे मुख्यमंत्री साय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके निवास पर मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ में सफल नक्सल ऑपरेशन के लिए मुख्यमंत्री को बधाई देने के लिए आमंत्रित किया है।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री को राज्य में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी विस्तार से देंगे, साथ ही उनकी सरकार की आगामी योजनाओं का विस्तार से प्रजेंटेशन भी प्रस्तुत करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments