Homeछत्तीसगढ़रायपुर लौटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृह मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

रायपुर लौटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृह मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की दी जानकारी….

रायपुर: कल शाम को दिल्ली गए हुए थे अभी वापस आए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माना एयरपोर्ट पर यह बात कही। आगे उन्होंने बताया कि दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुआ है। मुख्यमंत्री के नाते मुलाकात होती रहती है। चुनाव के संबंध में यहां पर बातचीत होगी। चुनाव की तैयारी तेजी से चल रही है।…..पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि पेपर लीक मामले में छात्रों के साथ हुए अन्याय के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। FIR दर्ज हुआ है, दोषी बचेंगे नहीं।

सीएम साय ने कल X पर जानकारी दी थी कि CGPSC महाघोटाले के आरोपी पूर्व अधिकारियों एवं नेताओं पर EOW ने FIR दर्ज कर दी है। इस महाघोटाले में अपने भविष्य की बलि देने वाले मेरे सभी बच्चों को आश्वस्त करता हूँ कि आपके साथ हुए अन्याय का हिसाब होगा। गुनहगार बचेंगे नहीं, हम आपकी प्रतिभा का सौदा करने वालों को उनके अंजाम तक पहुँचा कर रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments