Friday, September 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के लिए हुए रायगढ़ रवाना...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के लिए हुए रायगढ़ रवाना…

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायगढ़ रवाना हुए। सांस्कृतिक नगरी रायगढ़ की जनता आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के स्वागत के लिए उत्साहित है। रायगढ़ के प्रमुख चौक-चौराहों में मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत की पूरी तैयारियां हैं।

चौक-चौराहों में फूल मालाओं की सजावट की गई है| मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जगह-जगह मंचों में विशेष सजावट के साथ अभिनंदन द्वार बनाए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कुछ देर में रायगढ़ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री साय का रोड शो रायगढ़ स्थित सर्किट हाउस से होते हुए रामपुर तिराहा, उर्दना तिराहा, अग्रोहा धाम, सीएमओ तिराहा, होटल ट्रिनिटी, तक होते हुए सम्पन्न होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments