Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री साय ने जन्मदिन शुभकामनाओं के लिए PM मोदी और अमित शाह...

मुख्यमंत्री साय ने जन्मदिन शुभकामनाओं के लिए PM मोदी और अमित शाह का आभार जताया

रायपुर: जन्मदिन शुभकामनाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का जताया आभार है। X में लिखा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, आपकी हार्दिक शुभकामनाओं और दयालु शब्दों के लिए हृदय से आभार। आपका दूरदर्शी नेतृत्व मुझे छत्तीसगढ़ की प्रगति और समृद्धि के लिए अथक परिश्रम करने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित करता है। आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, आपकी हृदयस्पर्शी शुभकामनाओं के लिए आभार। आपके मार्गदर्शन में हमारा छत्तीसगढ़ संवर रहा है, निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है। पुनः सादर आभार!

बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपना 61वाँ जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें कि, सीएम साय आज निजी निवास बगिया में परिवार और क्षेत्रवासियों के साथ जन्मदिन मनाएंगे। साथ ही सीएम विष्णुदेव साय बगिया के आदिवासी जनजाति बालक आश्रम में बच्चों के साथ जन्मदिन मनाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments