Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री साय ने गरियाबंद जिले के भूतेश्वर महादेव का वीडियो शेयर किया...

मुख्यमंत्री साय ने गरियाबंद जिले के भूतेश्वर महादेव का वीडियो शेयर किया…

रायपुर: भूतेश्वर महादेव का Video CM विष्णुदेव साय ने शेयर किया है। X पोस्ट में सीएम ने लिखा, पवित्र सावन मास के आठवें दिवस, द्वितीय सोमवार पर गरियाबंद जिले के भूतेश्वर महादेव का वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान भोलेनाथ को किया नमन।

आज सावन का दूसरा सोमवार है। छत्तीसगढ़ के शिवालयों में सुबह से ही महादेव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी लाइन लगी है। श्रद्धालु जल, बेलपत्र, भांग, धतूरा, शहद, भस्म आदि से पूजा कर रहे हैं। रायपुर के प्राचीन हटकेश्नवरनाथ महादेव में विशेष श्रृंगार किया गया है।

रायपुर के हटकेश्वरनाथ में आज से ऑडियो के रूप में भक्तों की भावनाएं पहुंचने लगी है। इस पहल को एक ऐप के जरिए शुरू किया गया है। रायपुर या देश-दुनिया में कहीं भी मौजूद भक्त कहीं से भी जयकारा, मंत्र या अर्जी टेक्स्ट, वॉयस मैसेज से भेज सकेंगे। यह ‘वायुमंत्रा’ ऐप से ऑपरेट किया जा रहा है, जिसे रायपुर की एक कंपनी ने बनाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments