Homeछत्तीसगढ़सर्चिंग के दौरान आईईडी ब्लास्ट में प्रधान आरक्षक के बलिदान पर मुख्यमंत्री...

सर्चिंग के दौरान आईईडी ब्लास्ट में प्रधान आरक्षक के बलिदान पर मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांकेर जिले के थाना परतापुर के अंतर्गत ग्राम सड़कटोला के पास सर्चिंग के दौरान आईईडी ब्लास्ट में बीएसएफ में प्रधान आरक्षक के पद पर कार्यरत अखिलेश राय की बलिदान पर गहरा शोक व्यक्त किया है. बीएसएफ में प्रधान आरक्षक के पद पर कार्यरत अखिलेश राय उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिले के निवासी थे. सर्चिंग अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आने से चोट लगने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए पखांजुर रवाना किया गया, लेकिन घायल राय शहीद हो गए.

मुख्यमंत्री साय ने बलिदानी जवान के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अखिलेश राय ने देश सेवा करते हुए वीरगति प्राप्त की है. इस दुख की घड़ी में पूरा छत्तीसगढ़ उनके परिजनों के साथ है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments