Friday, September 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से माँ क़े नाम पेड़ लगाने की अपील...

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से माँ क़े नाम पेड़ लगाने की अपील की…

रायपुर: आज दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्रालय पहुंचेंगे। यह जानकारी सीएम ऑफिस ने दी है। जिसमें बताया गया है कि मुख्यमंत्री साय 12 बजे से 2 बजे तक मंत्रालय में रहेंगे। और 2 घंटे तक अफसरों की मीटिंग होगी।

मुख्यमंत्री ने सर्किट हॉउस कसडोल में लगाया बरगद का पौधा बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल कसडोल सर्किट हॉउस परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत बरगद का पेड़ लगाया। उन्होंने कहा कि बरगद का पेड़ धार्मिक महत्व क़े साथ बड़ा और छायादार पेड़ होता है। बड़ा होकर बरगद का यह पेड़ इस परिसर को सुशोभित करेगा और शीतल छाया प्रदान करेगा।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण एवं धरती माता क़े प्रति कृतज्ञता प्रकट करने क़े उद्देश्य ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस प्रेरणादायी अभियान को जन अभियान क़े रूप में लेते हुए प्रदेशवासियों से माँ क़े नाम पेड़ लगाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments