Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री ने पत्थलगांव में 94 करोड़ 35 लाख रुपए के 156 कार्याें...

मुख्यमंत्री ने पत्थलगांव में 94 करोड़ 35 लाख रुपए के 156 कार्याें का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 42 करोड़ 62 लाख रूपए 56 कार्याें का लोकार्पण एवं 51 करोड़ 73.लाख रूपए के 100 कार्यों का शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पत्थलगांव में 94 करोड़ 35 लाख रुपए के कुल 156 कार्य का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया.

इसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 5 कार्य, लोक निर्माण संभाग पत्थलगांव के 26 कार्य, कृषि विभाग के 3 कार्य, स्वास्थ्य विभाग के 2 कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 2, जल संसाधन विभाग के 2, अक्षय ऊर्जा विभाग के 1, जिला योजना एंव सांख्यिकी विभाग 4, आदिम जाति कल्याण विभाग के 1, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग जशपुर के 9, पुलिस विभाग के 1 कार्य का लोकार्पण शामिल है. इसी प्रकार भूमिपूजन के लिए लोक निर्माण संभाग पत्थलगांव 4 कार्य, क्रेडा विभाग के 2, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 90 कार्य तथा आदिम जाति कल्याण विभाग के 4 कार्य शामिल है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments