Friday, September 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 अप्रैल को चंदखुरी में तीन दिवसीय माता कौशल्या...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 अप्रैल को चंदखुरी में तीन दिवसीय माता कौशल्या महोत्सव का उद्घाटन करेंगे

रायपुर: कौशल्या माता महोत्सव 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक आरंग विधानसभा क्षेत्र के चंदखुरी में आयोजित होगा। महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत करेंगे। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री एवं रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया एवं समस्त मंत्रीगण, सांसदगण, संसदीय सचिव, विधायकगण, निगम मंडल, आयोग, जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा नगर पंचायत के अध्यक्ष शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा माता कौशल्या की जन्मभूमि चंदखुरी के वैभव को विश्व पटल पर स्थापित करने प्रदेश की कला, संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा देने एवं महिला सशक्तिकरण, कार्यशील कलाकारों के संरक्षण, संवर्धन एवं कला दलों के सतत् विकास हेतु माता कौशल्या महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में स्थित यह कौशल्या माता का एक मात्र मंदिर है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम: 22 अप्रैल
महोत्सव के पहले दिन 22 अप्रैल से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में माधुरी महिला मानस मंडली, गरियाबंद की श्रीमती पुष्पांजलि सिन्हा, राम की शक्ति पूजा वाराणसी के श्री व्योमेश शुक्ला और मुम्बई की सुप्रसिद्ध भजन गायिका सुश्री कविता पौडवाल द्वारा भक्तिमय गीत-संगीत भजन प्रस्तुति दी जाएगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम: 23 अप्रैल
महोत्सव के दूसरे दिन 23 अप्रैल को वीणा वादिनी मानस परिवार, भाटापारा से श्रीमती वीणा साहू ,हरि दर्शन मानस मंडली जांजगीर-चांपा से श्री देवेंद्र कुमार श्रीवास ,दंतेवाड़ा से ज्ञान गंगा मानस परिवार के श्री कुशल सिंह साहू , मुंबई की सुश्री रविंदर खुराना भक्तिमय शास्त्रीय नृत्य नाटिका और श्री प्रभंजन चतुर्वेदी भिलाई भक्तिमय गीत संगीत भजन कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे।

23 अप्रैल को महोत्सव के दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष श्री चरणदास महंत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री एवं रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया एवं समस्त मंत्रीगण, सांसदगण, संसदीय सचिव, विधायकगण, निगममंडल, आयोग, जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा नगर पंचायत के अध्यक्ष शामिल होंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम: 24 अप्रैल
महोत्सव के तीसरे दिन 24 अप्रैल को प्रज्ञा महिला मानस परिवार, कुरूद सिलयारी की श्रीमती कुमुदिनी चंद्रवंशी ,श्री देवेश शर्मा रायगढ़ भक्तिमय गीत संगीत भजन और मुंबई की सुश्री तृप्ति शाक्य भक्तिमय गीत संगीत भजन की प्रस्तुति देंगे।

24 अप्रैल को महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत करेंगे। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री एवं रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया एवं समस्त मंत्रीगण, सांसदगण, संसदीय सचिव, विधायकगण, निगममंडल, आयोग, जिला पंचायत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा नगर पंचायत के अध्यक्ष शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments