Saturday, September 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़गौरा-गौरी पूजा समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुए शामिल...

गौरा-गौरी पूजा समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हुए शामिल…

भिलाई: गौरा-गौरी पूजन समारोह में सीएम भूपेश बघेल पहुंचे है. दुर्ग जिले के जंजगिरी में यह समारोह हो रहा है। हर साल की तरह 2023 में भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वहां पहुंचे है. बता दें कि यह पर्व भगवान शंकर और पार्वती के विवाह उत्सव के रूप में मनाया जाता है। बुजुर्ग, महिलाएं छत्तीसगढ़ी लोकगीत गाते हुए तालाब से मिट्टी लेकर आते हैं।

गांव की गलियों में पैदल घूमे

इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गौरा-गौरी पूजा में शामिल हुए। यहां पर भी मुख्यमंत्री ने लोगों को दिवाली की बधाई देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि दिवाली के मौके पर लोक परंपरा का आनंद लेना बहुत सुख देता है। आप लोगों के बीच हर बार आता हूं, मुझे बहुत खुशी होती है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर गौरा-गौरी की पूजा के साथ नगर भ्रमण भी किया। वहीं गांव की गलियों में पैदल घूम-घूम कर लोगों से मिले और शुभकामनाएं दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments