Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नैना सिंह को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित होने पर...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नैना सिंह को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित होने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की पर्वतारोही नैना सिंह धाकड़ को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है. पर्वतारोही सुनैना सिंह धाकड़ को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तेजनिंग नोर्गे राष्ट्रीय पुरस्कार के तहत लैंड एडवेंचर पुरस्कार से सम्मानित किया है.

मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमारे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है कि नैना ने यह उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने नैना के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. उल्लेखनीय है कि नैना सिंह धाकड़ ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट और चौथी ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से में 10 दिनों के भीतर चढ़ाई कर तिरंगा फहराया था. सुनैना यह उपलब्धि करने वाली भारत की पहली महिला पर्वतारोही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments