Friday, September 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़े चाव से खाया लड्डू, ठेठरी, खुरमी और...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़े चाव से खाया लड्डू, ठेठरी, खुरमी और कच्चा आम

बलरामपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ग्राम डौरा में समूह की महिलाओं ने तेंदू, कोयनार भाजी, महुआ लड्डू, कसार लड्डू, ठेठरी, खुरमी, कच्चा आम भेंट किया। जिसे उन्होंने बड़े चाव से खाया भी. बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के डौरा में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला कबिलासो उस वक्त भावुक हो गईं जब उनकी मांग पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभी इसी वक्त बुजुर्ग महिला का राशन कार्ड बनाकर दीजिये।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर आधे घँटे के भीतर ही महिला का राशनकार्ड बन गया। मुख्यमंत्री ने राशनकार्ड देते हुए बुजुर्ग महिला से पूछा अब तो खुश हो दाई। मुख्यमंत्री के इतना कहते ही कबिलासो भावुक हो उठी और उनके दोनों हाथ आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री के सर पर रख दिये। मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता देखते ही चौपाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments