Friday, September 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 4 लाख सभी मृतकों के परिवारों को देने...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 4 लाख सभी मृतकों के परिवारों को देने की घोषणा की…

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार जिले में थाना पलारी क्षेत्र में गौड़ा पुलिया के पास बीती रात ट्रक और पिकअप की टक्कर में 6 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता और घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना में घाय लों को बलौदाबाजार रिफर किया गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ट्वीट

बलौदाबाजार जिले में थाना पलारी क्षेत्र में गौड़ा पुलिया के पास बीती रात ट्रक और पिकअप की टक्कर में 6 लोगों की मृत्यु का समाचार बेहद दुखद है। ईश्वर दिवंगतजनों के परिवारों को हिम्मत दे। हम सब दुःख में साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता और घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। ॐ शांति: इस दुःख की घड़ी में हम सब साथ हैं. इस मुश्किल समय में सहायतार्थ ₹4लाख राशि सभी मृतकों के परिवारों को देने की घोषणा करता हूँ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments